Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान बजट 2024-25 पेश हुआ, जानिए क्या रहा खास

rajasthan budget 2024-25 cm bhajan lal government first budgetrajasthan budget 2024-25 cm bhajan lal government first budget

उदयपुर/जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आज 10 जुलाई को पहला पूर्ण बजट 2024-25 पेश किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कई बड़ी घोषणाएं की, बजट के केन्द्र में युवाओं और ग्रामीण जनता को रखने का प्रयास किया। सरकार ने 5 वर्षों की कार्ययोजना बनाकर इसे 10 संकल्पों में विभागित किया है। इसके तहत प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर इकॉनोमी बनाने का पहला लक्ष्य रखा है। युवा रोजगार के लिए सरकार 5 वर्षों में 4 लाख भर्तियाँ करेगी।राजस्थान रीजनल एंड अर्बन प्लानिंग बिल 2024 लाया जाएगा। (rajasthan budget 2024-25)

इस वर्ष 15 हजार करोड़ रुपये व्यय कर 25 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य है। जल जीवन मिशन के तहत 5 हजार 846 अतिरिक्त गांवों को सतही जल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगभग 20 हजार 370 करोड़ रुपये की लागत से 6 वृहद पेयजल परियोजनाओं की घोषणा हुई। इसमें जाखम बांध आधारित वृहद पेयजल परियोजना पर 3 हजार 530 करोड़ रूपए खर्च होंगे। उदयपुर शहर में पेयजल पाइप लाइन के कार्य 15 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

50 हजार मेगावाट से अधिक उत्पादन क्षमता स्थापित करने की दिशा में पूगल, छतरगढ़-बीकानेर एवं बोडाना-जैसलमेर में सोलर पार्क विकसित किये जाएंगे। उदयपुर के कोटड़ा में 132 केवी जीएसएस का निर्माण होगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version