Site iconSite icon AR Live News

ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण देने के खिलाफ युवाओं ने किया प्रदर्शन

Youth protested against 50% reservation for women in grade third teacher recruitment in rajasthan -1Youth protested against 50% reservation for women in grade third teacher recruitment in rajasthan -1

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण देने के खिलाफ आज गुरूवार को हजारों युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। जयपुर में शहरी स्मारक पर हजारों की संख्या में युवा सरकार के इस फैसले के खिलाफ इकट्ठे हुए। युवाओं ने कहा यह पुरूष विरोधी बिल है। अगर इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे। (50% reservation for women in grade third teacher recruitment)

पुलिस ने युवाओं को रोकने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस और युवाओं के बीच बहस भी हुई। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा नेता को हिरासत में लिया है।

प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा राजस्थान में पहले से ही महिलाओं को ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा था। सरकार इसे बढ़ाकर बेवजह 50 प्रतिशत पर ले गई है। इससे पुरुष अभ्यर्थी के सिलेक्शन की संभावना कम हो रही है। ऐसे में सरकार को इस नियम पर पुनर्विचार कर संशोधन करना चाहिए।

राजस्थान के सीएम भजनलाल ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। इस फैसले पर सरकार का कहना है कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर सशक्त बन सकेंगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version