एआर लाइव न्यूज। कुवैत के मंगाफ शहर में आज सुबह एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गयी। आग की चपेट में आने से 40 लोगों की मौत हो गयी है, जिनमें ज्यादातर भारतीय बताए जा रहे हैं, वहीं बचावकर्मियों ने 50 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है और जानकारी दी कि कुवैत में मौजूद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने घटनास्थल और हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है।(kuwait building fire accident 40 indians died)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बिल्डिंग कुवैत की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी की बतायी जा रही है, जहां कंपनी में काम करने वाले श्रमिक रहते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बिल्डिंग में 160 से ज्यादा लोग रह रहे थे। आग बिल्डिंग चौकीदार के कमरे के किचन में लगी और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। कई लोगों बिल्डिंग में फंस गए और धुएं में दम घुटने से मौत हुई है।
कंपनी और भवन मालिक के लालच के कारण हुआ हादसा, गिरफ्तारी के आदेश
कुवैत गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ ने बताया कि बिल्डिंग के मालिक, चौकीदार और कंपनी मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा यह हादसा रियल एस्टेट कंपनी मालिक के लालच की वजह से हुआ है। ज्यादा किराए के लालच में बिल्डिंग ओनर्स एक ही कमरे में कई लोगों को ठहराते हैं और इमारत की सुरक्षा व्यवस्था नजर अंदाज कर देते हैं। इमारत में कई लोग अवैध रूप से रह रहे थे। मृतकों की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर दी जानकारी
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

