- सीबीआई ने 4 गिरफ्तार किए
- अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी का मामले का खुलासा
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। सेंट्रल इनवेस्टिगेशन ब्यूरो सीबीआई ने अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए संबंधित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भारतीय युवाओं को रूस में अच्छी सैलरी वाली नौकरी का झांसा देकर रूस बुलाते और फिर रूस-यूक्रेन युद्ध में इन्हें तैनात कर रहा था। (trafficking of indian nationals)
जारी की गयी जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीबीआई ने गिरोह के लिए एजेंट का काम कर रहे त्रिवेंदरम, केरला निवासी अरूण पुत्र नॉर्बर्ट और येसुदास जूनियर उर्फ प्रियन पुत्र येसुदास को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई गिरोह के काम कर रहे कन्याकुमारी निवासी निजिल जोबी बेंसन पुत्र जोबी बेंसन और मुंबई निवासी एन्थोनी मिकाइल एलेंगोवन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
धोखा देकर ले जा रहे थे रूस
सीबीआई के अनुसार यह गिरोह सोशल मीडिया और स्थानीय एजेंट्स के जरिए भारत में युवाओं से संपर्क कर रहा है। युवाओं को रूस में अच्छी सैलरी पर नौकरी का झांसा देकर रूस बुला रहा है। युवा के रूस पहुंचने के बाद यह गिरोह युवा की इच्छा के विरूद्ध उसे जबरन रूस में रूस-यूक्रेन वार जोन के फ्रंट बेस पर तैनात कर रहे हैं। युवा जब भारत को नौकरी का सपना लेकर रूस जाता है तो उसे यह पता भी नहीं होता कि उसे रूद्ध के लिए ले जा रहे हैं।
सीबीआई दुबई निवासी फैजल बाबा की तलाश कर रही है। फैजल बाबा ही युवाओं के वीजा प्रक्रिया, टिकट खरीदने सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करता है। वहीं अरूण और येसुदास केरला और तमिलनाडु के युवाओं को भर्ती कर रहे थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

