Site iconSite icon AR Live News

“अपराध किया तो टांगें तोड़ देंगे”: राजस्थान पुलिस का बदमाशों में खौफ बनाने का नया पैंतरा

criminals commit a crime rajasthan police will fractured their legscriminals commit a crime rajasthan police will fractured their legs

लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बचपन में अक्सर पिता बच्चे को गलत काम पर टोकते हुए यह कहावत कह देते हैं कि “फला काम किया तो टांगे तोड़ देंगे”, प्रदेश में सक्रिय बदमाशों को शायद उनके परिजनों ने बचपन में यह कहावत से डराया नहीं होगा, इसलिए अब राजस्थान पुलिस को यही संदेश बदमाशों को अप्रत्यक्ष रूप से देना पड़ रहा है कि “अपराध किया तो टांगे तोड़ देंगे”।(rajasthan police)

जी हां पिछले कुछ महीनों से राजस्थान पुलिस इसी पैटर्न पर काम कर रही है, ताकि बदमाश टूटी हुई टांग लेकर जब जेल जाए तो अन्य बदमाशों में भी खौफ आए और वह बदमाश जिसकी टांग टूटी है, वह भी कुछ महीनों तक तो चलने के लिए मोहताज रहेगा, तो अपराध में सक्रिय नहीं हो सकेगा। हालां कि “अपराध किया तो टांगे तोड़ देंगे” यह संदेश देने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस थानों में दर्ज रिकॉर्ड यह बताता है कि ज्यादातर जघन्य अपराध करने वाले अपराधी पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास करते हैं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो जाता है या गंभीर चोट आती है। इसलिए इस कहावत को ऐसे भी कह सकते हैं कि “अपराध किया तो टांगे टूट जाएंगी”।

बदमाशों के लिए अपनाया जाने वाला पुलिस का यह पैंतरा आमजन को काफी पसंद आ रहा है। पुलिस अपना यह पैंतरा अभी दुष्कर्म, हत्या-लूट जैसे जघन्य अपराध करने वाले बदमाशों या गैंगस्टर्स पर अपना रही है। चलिए हाल ही हुए कुछ उदाहरणों से समझते हैं कि पुलिस इन दिनों बदमाशों के हौंसले पस्त करने के लिए क्या तरीका अपना रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version