Site iconSite icon AR Live News

CISF का जवान निकला ज्वैलरी शोरूम में व्यापारी की हत्या कर सोना लूटने वाला बदमाश

udaipur murder and loot accused caught by police identified as cisf jawanudaipur murder and loot accused caught by police identified as cisf jawan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के अशोक नगर मैन रोड स्थित जैनम ज्वैलर्स के शोरूम में घुसकर व्यापारी की हत्या कर सोना लूटने वाला बदमाश सीआईएसएफ का जवान निकला है। बदमाशों की पहचान रोहतक हरियाणा निवासी विकास चौधरी, संदीप और आशीष के रूप में हुई है। इनमें से विकास चौधरी सीआईएसएफ का जवान है और बॉम्बे पोर्ट पर उसकी पोस्टिंग है। वह पिछले दिनों छुट्टी लेकर आया हुआ था। वारदात के बाद संदीप और आशीष तो फरार हो गए थे, लेकिन भीड़ ने विकास चौधरी को धरदबोचा था।(udaipur murder and loot)

जानकारी के अनुसार तीनों बदमाश आपस में दोस्त भी हैं। तीनों ने ज्वैलरी के शोरूम पर लूट करने की योजना बनाई। पिछले एक महीने से तीनों ने अलग-अलग शहरों में घूमकर रैकी की और मेन रोड स्थित ज्वैलरी के शोरूम देखे थे, ताकि भागने में आसानी हो। बताया जा रहा है कि बदमाश चित्तौड़गढ़ भी गए थे। उदयपुर में अशोक नगर मैन रोड स्थित जैनम ज्वैलर्स का शोरूम बदमाशों की नजर में आ गया, क्यों कि यहां गार्ड नहीं था और दुकान मालिक सहित ज्यादा लोग दुकान पर नहीं होते थे।

सूत्रों के अनुसार वारदात करने के लिए तीनों बदमाश बुधवार को ही उदयपुर आ गए थे। इन्होंने दुकान की रैकी की और वारदात की योजना बनाई। तीनों बदमाशों के पास देशी पिस्टल-रिवॉल्वर थी। सीआईएसएफ का जवान होने के चलते विकास चौधरी को हथियार चलाने बखूबी आते थे। तीनों शोरूम में लूट के लिए घुसे, ज्वैलर अनिल जैन ने विरोध किया तो उनके साथ गंभीर मारपीट कर उनका गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। इसके बाद बदमाशों ने शोरूम में रखी सभी ज्वैलरी को बैग में भरा और शोरूम से पैदल-पैदल ही निकल गए।

पुलिस के पकड़े जाने के डर से आरोपी आयड़ की गलियों में भाग रहे थे, तब एक बदमाश ने पिस्टल तान और हवाई फायर कर एक राहगीर युवक से स्कूटी छीन ली और फरार हो गया। इस दौरान भीड़ ने एक आरोपी विकास चौधरी को धरदबोचा। लूटे गए सोने के जेवरों से भरा बैग भी विकास चौधरी के पास था, ऐसे में उसके पकड़े जाने से लूटा गया सोना भी बरामद हो गया।

व्यापारी की हत्या और लूट संबंधित पहली खबर पढ़ें

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version