Site iconSite icon AR Live News

बांग्लादेश की राजधानी की 7 मंजिला इमारत में भीषण आग: 42 की मौत

42 died in massive fire in dhaka bangladesh42 died in massive fire in dhaka bangladesh

एआर लाइव न्यूज। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार रात बड़ा एक सात मंजिला इमारत में भीषण आग लग गयी। आग की चपेट में आने से इमारत में मौजूद 42 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं और कई घायल हैं। (42 died in massive fire in dhaka)

बांग्लादेश के स्वास्थ्यमंत्री डॉ सामंत लाल सेन ने बताया कि गुरूवार बीती रात सात मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में आग लगी थी, बिल्डिंग की अन्य मंजिलों पर कई रेस्टोरेंट और कपड़े की दुकाने थीं। पहली मंजिल पर लगी आग देखते ही देखते ऊपर की मंजिल तक फैल गयी और आग ने भीषण रूप ले लिया।

सूचना पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आग से घिरे कई लोगों को बाहर निकाल कर बचा लिया गया, इनमें 20 की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं आग की चपेट में आने से बेहोश हुए 42 लोग की मौत हो गयी। करीब 13 फायरब्रिगेड की मदद से 3 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। चिकित्सकों ने बताया कि कुछ शव इतने ज्यादा जल गए हैं कि उनकी शिनाख्त हो पाना भी मुश्किल है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version