Site iconSite icon AR Live News

ITC ग्रुप का मेमेंटोज होटल एंड रिसोर्ट: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने तोड़ी सड़क, याचिकाकर्ता बोले- लीपापोती कर लौटा प्रशासन

ITC mementos udaipur hotel and resort encroachment on natural water flowITC mementos udaipur hotel and resort encroachment on natural water flow

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के कैलाशपुरी क्षेत्र में राया गांव स्थित आईटीसी ग्रुप का मेमेंटोज होटल (ITC mementos udaipur) प्रबंधन द्वारा प्राकृतिक नदी-नाला के बहाव को रोककर उस पर कब्जा करने, नदी के अंदर सड़क बना देने सहित प्राकृतिक कैचमेंट एरिया को नुकसान पहुंचाने के मामले में हाईकोर्ट जोधपुर के आदेश पर आज रविवार को उदयपुर प्रशासन की टीम कार्रवाई करने पहुंची। टीम ने नाले में बनी करीब 400 फीट लंबी सड़क को खोद दिया। (ITC mementos udaipur)

हालां कि हाईकोर्ट जोधपुर के याचिकाकर्ता अनुज बंब और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के याचिककर्ता घोड़च गांव के उप सरपंच भगवत सिंह देवड़ा ने प्रशासन की कार्रवाई पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा हाईकोर्ट जोधपुर के आदेशों की आईटीसी ग्रुप के मेमेंटोज होटल प्रबंधन द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हाईकोर्ट के आदेश से मजबूर प्रशासन मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंच तो गया, लेकिन व्यवस्थित कार्रवाई के बजाए लीपापोती कर लौट गया। हम प्रशासन की इस कार्रवाई की जानकारी हाईकोर्ट को देंगे। वीडियो में देखें मौके के हालात और क्या बोले दोनों याचिकाकर्ता और ग्रामीण:-

प्रशासनिक टीम कार्रवाई का टोटका कर लौट गयी : अनुज बंब

हाईकोर्ट के याचिकाकर्ता अनुज बंब ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर आज रविवार को उदयपुर की प्रशासनिक टीम बड़े पुलिस लवाजमे के साथ राया गांव पहुंची थी। टीम को प्राकृतिक नाले में बनाई सड़क को तोड़कर भराव हटाना था, ताकि पानी का बहाव क्षेत्र बाधित न हो। लेकिन प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई ऐसी की मानो कार्रवाई का टोटका करने आयी थी, और टोटका करके चली गयी।

बंब ने बताया कि मोमेंटोज के प्रबंधन ने प्राकृतिक नाले में 8 से 10 फीट भराव भरकर सड़क बनायी थी, लेकिन प्रशासन की टीम ने न तो नाले में भरा गया भराव हटाया, न ही बहाव क्षेत्र में बनी सड़क को उपयुक्त तरीके से तोड़ा, यहां तक कि बहाव क्षेत्र में हो रही कॉर्मिशियल एक्टिविटीज को तक नहीं रोका। जबकि हाईकोर्ट ने आराजी नंबर लिखकर स्पष्ट आदेश दिया है कि नाले पर बनायी सड़क का किसी भी प्रकार से कॉमर्शियल उपयोग नहीं होना चाहिए।

8 से 10 फीट भराव था, एक फीट भी नहीं हटाया : उप सरपंच

याचिकाकर्ता घोड़च ग्राम पंचायत उप सरपंच भगवत सिंह देवड़ा ने बताया कि आईटीसी के मेमेंटोज होटल प्रंबधन ने होटल तक पहुंचने के दो रास्ते बनाए, दोनों ही रास्ते प्राकृतिक नाले में भराव डाल डामरीकरण कर सड़क बनाकर बनाए गए। राया गांव में नाला था, उस नाले को भराव भरकर रास्ता बना दिया गया। आज प्रशासन ने जो कार्रवाई की है, वह बिलकुल लीपापोती वाली कार्रवाई की है। प्रशासन की टीम ने नाले से 1 फीट भराव भी नहीं हटाया, जबकि 8-10 फीट गहरा भराव है। मौके पर कोई व्यवस्थित कार्रवाई नहीं की। आईटीसी होटल वालों ने होटल के फायदे के लिए पूरे नाले पर सड़क बना दी है।

उप-सरपंच भगवत सिंह देवड़ा ने आरोप लगाते हुए बताया कि आईटीसी तक जाने का दूसरा रास्ता भी 60 फीट चौड़े नाले पर बनाया है। 3 किलोमीटर तक के नाले में भराव भरकर सड़क बनायी और होटल वाले उपयोग में ले रहे हैं। प्रशासन को इस रास्ते पर भी कार्रवाई करनी थी, लेकिन प्रशासन यहां आया तक नहीं। नाले में एक सरकारी एनीकट बना है, यह एनीकट ग्रामीणों के उपयोग के लिए था, लेकिन एनीकट उंचा कर आईटीसी होटल प्रबंधन निजी उपयोग में ले रहा हं। सब तरफ सार्वजनिक रास्तों पर गेट लगा दिए हैं, ताकि आम लोग एनिकट तक आ-जा नहीं सकें। ग्रामीण एनीकट पर जाएं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है। होटल प्रबंधन नाले पर बनाए रास्ते का कॉमर्शियल उपयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जब एनजीटी ने इस होटल प्रबंधन को दिया था नोटिस

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

यह भी पढ़ें : घोटाले की आशंका पर कब शुरू हुई जांच

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version