Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान विधानसभा चुनाव : राजस्थान का ट्रेंड बरकरार, लौटी भाजपा सरकार

rajasthan election result bjp won 115 seats with majorityrajasthan election result bjp won 115 seats with majority

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में रविवार को आए विधानसभा चुनाव परिणाम (rajasthan election result) में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता ने 5 साल बीजेपी और 5 साल कांग्रेस का ट्रेंड बरकरार रखते हुए भाजपा को 115 सीटों के बहुमत के साथ जीत दिलायी है। मेवाड़ में नव गठित भारत आदिवासी पार्टी ने मेवाड़ में अपना दबदबा कायम करते हुए 3 सीटें जीत ली।

प्रदेश में हुए चुनाव में 199 में से 115 सीटों पर भाजपा जीत चुकी है, जबकि गहलोत सरकार के 13 मंत्री चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत हासिल की है। कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम OPS लागू करने और जनता के लिए कई लोक लुभावनी योजनाओं की लॉचिंग के बावजूद प्रदेश की जनता अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। भाजपा, कांग्रेस के अलावा 8 सीट पर निर्दलीय, 3 पर बीएपी, 2 सीट पर बसपा, 1-1 सीट पर आरएलडी और आरएलटीपी जीती है।

प्रदेश की 199 सीट के रिजल्ट

देश में आज चार राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं, जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा जीती है, वहीं तेलंगाना में कांग्रेस जीती है। जिसमें मध्यप्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा 164 सीटें जीती हैं, वहीं कांग्रेस 65 सीटों पर ही सिमट कर रह गयी। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में भाजपा को 54 और कांग्रेस को 36 सीटें मिली हैं। तेलंगाना में कांग्रेस 64 सीटें जीती हैं, वहीं बीएचआरएस 39 सीटें और बीजेपी 8 सीटें जीत सकी है।

मेवाड़ की 28 सीटों में कौन कितने वोट से जीता जानिए : 17-BJP, 7-INC, 3-BAP, 1-IND

Total 28 Seat Of Mewar

  1. उदयपुर शहर BJP ताराचंद जैन 32771 वोट से जीते
  2. उदयपुर ग्रामीण BJP फूल सिंह मीणा 27345
  3. झाड़ोल BJP बाबूलाल खराड़ी : 6488
  4. वल्लभनगर BJP उदयलाल डांगी 20291
  5. सलूंबर BJP अमृतलाल मीणा 14691
  6. गोगुंदा BJP प्रताप लाल भील : 3665
  7. मावली INC पुष्करलाल डांगी 1567
  8. खेरवाड़ा INC दयाराम परमार 15925
  9. भीम : BJP हरि सिंह रावत 31768
  10. कुंभलगढ़ BJP सुरेन्द्र सिंह राठौड़ 22060
  11. राजसमंद BJP दीप्ति माहेश्वरी 31962
  12. नाथद्वारा BJP विश्वराज सिंह मेवाड़ 7504
  13. बांसवाड़ा INC अर्जुन बामणिया 1400
  14. बागीदोरा INC महेन्द्रजीत सिंह मालवीया 31345
  15. गढ़ी BJP कैलाश चन्द्र मीणा 15107
  16. निम्बाहेड़ा BJP श्रीचंद कृपलानी 3845
  17. कपासन BJP अर्जुन लाल जिनगगर 21344
  18. बड़ी सादड़ी BJP गौतम कुमार 11832
  19. बेगूं BJP सुरेश धाकड़ 50661
  20. चित्तौड़गढ़ IND चन्द्रभान सिंह चौहान आक्या 6823
  21. सागवाड़ा BJP शंकरलाल डेचा 11999
  22. डूंगरपुर INC गणेश घोघरा 19053
  23. घाटोल INC नानालाल निनामा 3691
  24. कुशलगढ़ INC रमीला खड़िया 9804
  25. आसपुर BAP उमेश मीणा 28940
  26. चौरासी BAP राजकुमार रोत 69166
  27. धरियावद BAP थावरचंद 6691
  28. प्रतापगढ़ BJP हेमंत मीणा 25109

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version