Site iconSite icon AR Live News

बेंगलुरू के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

bengaluru 15 schools received threatening emails of bombbengaluru 15 schools received threatening emails of bomb

बेंगलुरू,(एआर लाइव न्यूज)। बेंगलुरू के 15 निजी स्कूलों को बस से उड़ाने की धमकी ने पूरे शहर और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। शुक्रवार को सभी स्कूलों को एक साथ ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें स्कूलों में बम रखे होने की बात रखी हुई थी। स्कूलों में हड़कंप मच गया और सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से खाली करवा दिया है। (bengaluru schools threatening emails)

सूचना पर पुलिस टीमें स्कूल पहुंची हैं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस के साथ ही बॉम स्क्वॉयड, डॉग स्क्वॉयड सहित अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची। सर्च ऑपरेशन में कहीं भी बम या बम जैसी कोई वस्तु नहीं मिली। ऐसे में यह झूठी धमकी बताया गया है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने उनके घर के पास स्थित स्कूल का दौरा किया। उन्होंने कहा यह मेल फर्जी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने बताया कि 8 अप्रैल 2022 में बेंगलुरु के सात स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन यह सिर्फ अफवाह निकली।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version