Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में 74.62% और उदयपुर में 74.14% हुआ मतदान

rajasthan election 2023 74 percent vote polled in udaipur and rajasthanrajasthan election 2023 74 percent vote polled in udaipur and rajasthan

बांसवाड़ा जिले में हुआ सर्वाधिक मतदान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 सम्पन्न हो गए। मतदाताओं ने प्रदेश की 199 सीटों पर मतदान करने में काफी उत्साह दिखाया। कुछ विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ है। (rajasthan election 2023 voting percentage)

प्रदेश में 74.62% मतदान हुआ। वहीं प्रदेश के पांच जिलों 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, इसमें तीन जिले बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ मेवाड़ के हैं। प्रदेश में सर्वाधिक मतदान बांसवाड़ा जिले में 83.00%, हनुमानगढ़ जिले में 82.52%, जैसलमेर जिले में 82.32%, प्रतापगढ़ जिले में 82.07% और चित्तौड़गढ़ जिले में 80.41% मतदान हुआ। जबकि 2018 में राजस्थान में 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार प्रदेश में 00.09% मतदान घटा है।

मेवाड़ के तीन जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

उदयपुर जिले में 74.14% मतदान हुआ है। मेवाड़ के अन्य जिलों की बात करें तो सर्वाधिक बांसवाड़ा में 83.00%, प्रतापगढ़ में 82.07%, चित्तौड़गढ़ में 80.41%, डूंगरपुर में 75.38% और राजसमंद में 73.19% मतदान हुआ है।

उदयपुर की 8 विधानसभा में सर्वाधिक मतदान झाड़ोल में

उदयपुर जिले की 8 विधानसभा में सर्वाधिक मतदान झाड़ोल में 79.29%, मावली में 78.26%, , वल्लभनगर 76.23%, उदयपुर ग्रामीण में 74.50%, गोगुन्दा 73.96%, खेरवाड़ा में 72.50%, सलूम्बर में 71.58%, उदयपुर शहर में 66.67% मतदान हुआ है।

राजस्थान के सभी जिलों का मतदान प्रतिशत

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version