Site iconSite icon AR Live News

केरलः एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा के दौरान विस्फोट

blast at Zamra International Convention & Exhibition Centre, Ernakulam Keralablast at Zamra International Convention & Exhibition Centre, Ernakulam Kerala


केरल,(एआर लाइव न्यूज)। केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रार्थना सभा के दौरान यहां 2 धमाके हुए।
केरल के डीजीपी डॉ. शेख दरवेश साहब के अनुसार सुबह लगभग 9.40 बजे ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल 36 लोगों का इलाज चल रहा है। कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था।

धमाके के साथ ही आग लगने पर अफरा तफरी मची

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कन्वेंशन सेंटर में चल रही तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का रविवार को तीसरा दिन था। सभा में 2000 से अधिक लोग मौजूद थे। अचानक हुए दो धमाकों से आग लगने के बाद यहां अफरा तफरी भी मच गई। विस्फोट और उसके बाद आग लगने से 10 लोग झुलस गए जिनको गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

एनआईए और एनएसजी की टीमें केरल रवाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी केरल के मुख्यमंत्री से इस विस्फोट के बाद राज्य के हालात पर चर्चा की। घटना की जांच के लिए एनआईए और एनएसजी की टीमें केरल रवाना कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आई आईईडी के इस्तेमाल की बात भी सामने आ रही है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा है कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। सभी अधिकारी एर्नाकुलम में हैं।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version