Site iconSite icon AR Live News

पार्क में युवति को थप्पड़ मारने पर टोका तो युवक ने वृद्ध की कर दी हत्या

old man murder case in udaipur police arrest accuseold man murder case in udaipur police arrest accuse

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पार्क में बैठी एक युवति को उसके परिचित युवक ने थप्पड़ मार दिया, युवक को ऐसा करते देख पार्क में टहल रहे वृद्ध ने युवक को टोका, तो गुस्साए युवक ने वृद्ध के साथ इस कदर मारपीट की, जिससे वृद्ध की मौत हो गयी। प्रतापनगर पुलिस ने आज शुक्रवार को गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304 ) के आरोप में मुख्य आरोपी रेबारियों का गुड़ा निवासी प्रकाश पुत्र किशनलाल को गिरफ्तार कर लिया है।(old man murder case in udaipur)

थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर की शाम प्रतापनगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी वृद्ध नानिक राम साधवानी घर के सामने बने पार्क में वॉक करने गए थे। पार्क में पहले से एक युवति और दो युवक बैठे हुए थे और उनके किसी बात पर बहस हो रही थी। इस दौरान एक युवक ने पास बैठी युवति के थप्पड़ मार दिया। युवक को ऐसा करते थे वहां वॉक करने पहुंचे नानिक राम साधवानी ने युवक को टोका। इस पर युवक वृद्ध के साथ कहासुनी कर धक्का-मुक्की करने लगा और युवक ने वृद्ध नानिकराम के पेट में लात मार दी। इससे नानिक राम जमीन पर गिर गए। इसके बाद दोनों युवक और युवति पार्क के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी से चले गए।

युवक के लात मारने से वृद्ध के पेट की आंत फटी

पेट में लात मारने से नानिकराम की पेट में दर्द होने के साथ तबियत बिगड़ गयी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया कि आरोपी युवक ने वृद्ध के पेट में इतनी तेज लात मारी थी कि उनके पेट के अंदर आंत फट गयी और इससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपी युवक को चिह्नित किया और आज उसे गिरफ्तार कर लिया।

अज्ञात आरोपी युवक को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चिह्नित करने और उसकी गिरफ्तारी में थानाधिकारी हिमांशु सिंह के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल सुनील विश्नोई, तखत सिंह, कांस्टेबल धनराज, नागेन्द्र सिंह, रामस्वरुप, नरेन्द्र सिहं, साईबर सैल हेडकांस्टेबल कुलदीप सिंह की भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : दो हजार करोड़ रूपए का ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाला बुकी पकड़ा गया

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version