Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर नगर निगम का एक्सईएन 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

udaipur acb arrest nagar nigam exen for taking 50000 rs bribeudaipur acb arrest nagar nigam exen for taking 50000 rs bribe

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने गुरूवार शाम को उदयपुर नगर निगम के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) अवैस मोहम्मद को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह राशि परिवादी ठेकेदार के बकाया बिलों को पास करने की एवज में ले रहे थे। (nagar nigam udaipur exen trap)

खासबात है कि इसका अगस्त में हुए प्रमोशन के बाद पिछले दिनों आरयूडीआईपी जयपुर में तबादला भी हो गया था, लेकिन इसके बावजूद ये यहीं पर काम कर रहे थे। रिश्वत मांगने का अंदाज भी ऐसा, जैसे किसी को रूपए उधार दिए थे और वही वापस मांग रहे हों।

एसीबी एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि नगर निगम के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) मुखर्जी चौक निवासी अवैस मोहम्मद पुत्र साबीर मोहम्मद को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय आकर एक्सईएन अवैस मोहम्मद के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि परिवादी की फर्म द्वारा उदयपुर में विभिन्न उद्यानों का संधारण और रखरखाव किया जाता है, इन उद्यानों के रखरखाव कार्यों के बकाया बिलों के भुगतान में कमीशन के तौर पर अधिषाशी अभियंता अवैस मोहम्मद 50 हजार रूपए रिश्वत मांग रहे हैं और रिश्वत नहीं दिए जाने पर परेशान किया जा रहा है।

रिश्वत भी पूरे हक से मांगता था

एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें एक्सईएन द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। एक्सईएन अवैस ने परिवादी को रिश्वत राशि लेकर आज नगर निगम ही बुला लिया। एसीबी निरीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एसीबी टीम भी नगर निगम पहुंच गयी। जैसे ही परिवादी नगर निगम पहुंचा, एक्सईएन अवैस मोहम्मद ने परिवादी से रिश्वत राशि के 50 हजार रूपए वसूले, इसी दौरान एसीबी टीम ने उसे रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अवैस मोहम्मद के रिश्वत मांगने का स्टाईल भी बिलकुल अलग था। एसीबी सत्यापन के दौरान सामने आया कि रिश्वत भी वह पूरे हक से मांगता था, जैसे किसी को उसने उधार रूपए दिए हों और वह उससे यह रूपए अब वापस मांग रहा हो। अरे इतने रूपए तो देने ही होंगे, तू फटाफट रूपए ले आ, इतने से कम में काम नहीं होगा। रिश्वत मांगने के लिए भी वह ऐसे शब्द और वाक्य बोलता था।

अगस्त में प्रमोट होकर बना था एक्सईएन

विभागीय जानकारी के अनुसार अवैस मोहम्मद को अगस्त में ही प्रमोशन हुआ था और वह पदोन्नत होकर एक्सईएन बन गया था। प्रमोशन के बाद पिछले दिनों इसका जयपुर आरयूडीआईपी में तबादला हो गया था और यहां किसी अन्य एक्सईएन की पोस्टिंग की गयी थी। लेकिन इसके बावजूद अवैस मोहम्मद यहां से जाने को तैयार नहीं था और किसी न किसी तरह से यहीं काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें : जिला परिषद एक्सईएन भी भुगतान राशि का 2 प्रतिशत कमीशन रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए थे

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version