Site iconSite icon AR Live News

हमास के हमले के बाद इजरायल ने किया युद्ध का एलान : 5 हजार रॉकेट दागे, 22 की मौत

palestinian group hamas launches surprise attack on israel announces war and emergencypalestinian group hamas launches surprise attack on israel announces war and emergencypalestinian group hamas launches surprise attack on israel announces war and emergencypalestinian group hamas launches surprise attack on israel announces war and emergency

भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी

एआर लाइव न्यूज। फिलिस्तीनी समूह के इजरायल पर हमला करने और 5000 रॉकेट दागने के बाद इजरायल ने भी जवाब में युद्ध का एलान कर दिया है। इज़रायली सेना ने देश के दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में सायरन बजाकर चेतावनी दी और जनता से आश्रय स्थलों तक पहुंचने के लिए कहा है। फिलिस्तीनी हमले में 22 इजरायली नागरिकों की मौत होने की जानकारी दी जा रही है।

इजरायल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और इसके बाद जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा ये जंग है और हम इसे जरूर जीतेंगे। दुश्मनों को इसकी कीमत चुकानी होगी। इसके बाद इजराइली सेना ने हमास के ठिकानों पर फाइटर जेट्स से हमले किए हैं। इजराइल में बिगड़ते हालातों के बीच इंडियन एम्बेसी ने वहां मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें सतर्क और सुरक्षित रहने को कहा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि मुश्किल घड़ी में भारत इजराइल के लोगों के साथ है।

आज सुबह गाजा पट्टी से दागे गए रॉकेट

जानकारी के अनुसार हमास ने शनिवार सुबह इजराइल की राजधानी तेल अवीव सहित 7 शहर पर 5 हजार रॉकेट दागे। इजराइल की सेना का कहना है कि गाजा पट्टी से 2200 रॉकेट फायर किए गए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ये रॉकेट रिहायशी इमारतों पर गिरे। अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है और 545 घायल हुए हैं।

Exit mobile version