Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली, जयपुर, सहित उत्तर भारत के कई शहरों में आया भूकंप: तीव्रता 6.2 रिक्टर स्केल

earthquake in delhi ncr jaipurearthquake in delhi ncr jaipur

दोपहर 2.25 और 2.51 बजे महसूस किए गए भूंकप के तेज झटके, दहशत में लोग घरों और कार्यालयों से बाहर की ओर भागे

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली एनसीआर, जयपुर सहित उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल कई शहरों में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आए भूकंप से हड़कंप मच गया। दहशत में आए लोग घरों-ऑफिसों से बाहर की तरफ भागे। तेज भूकंप के झटके महसूस होने से कुछ देर के लिए सभी जगह अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केन्द्र नेपाल का पहाड़ी क्षेत्र बासकोट के पास जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था। भूकंप के झटके 2 बार महसूस किए गए। पहला झटका दोपहर 2.25 बजे आया, जब इसकी तीव्रता 4.4 थी, इसके ठीक आधे घंटे बाद दोपहर 2.51 बजे भूकंप का दूसरा तेज झटका लोगों से महसूस किया, जिसकी रिक्टर स्कैल पर तीव्रता 6.2 मापी गई। दूसरी बार आए भूकंप से दहशत में आए लोग घरों और कार्यालयों के बाहर भागे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version