Site iconSite icon AR Live News

बारावफात पर पाकिस्तान में मस्जिद के पास आत्मघाती बॉम ब्लास्ट : 50 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल हुए

suicide bomb blast near mosque in balochistan pakistan on eid milad un nabi -1suicide bomb blast near mosque in balochistan pakistan on eid milad un nabi -1

suicide bomb blast near mosque in balochistan pakistan on eid milad un nabi -1

इस्लामाबाद,(एआर लाइव न्यूज)। बारावफात ई-ए-मिलाद-उन-नबी पर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास आत्मघाती बम धमाका हुआ। ब्लास्ट में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी, वहीं 130 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में एक पलिस अधिकारी भी शामिल हैं। हमला तब हुआ जब लोग बारावफात के जुलूस के लिए इकट्ठा हो रहे थे।

जानकारी के अनुसार ब्लास्ट पुलिस अधिकारी नवाज गिशकोरी की कार के पास हुआ, जिसमें नवाज गिशकोरी सहित 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है। ब्लास्ट के बाद मौके पर लाशें बिछ गयीं, चारों तरफ चीख-पुकार मच गयी। बलूचिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों के शवों की शिनाख्त की जा रही है।

पाकिस्तान सरकार ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि दुश्मन विदेशी ताकतों की मदद से बलूचिस्तान में धार्मिक जगहों को निशाना बनाकर शांति भंग करना चाहते हैं। इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Exit mobile version