Site iconSite icon AR Live News

नेशनल डिसएबल्ड टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू : देश में पहली बार चैंपियनशिप में खेलेंगी 24 टीमें

3rd national disabled cricket championship starts in udaipur 24 teams from all states participating narayan seva sansthan3rd national disabled cricket championship starts in udaipur 24 teams from all states participating narayan seva sansthan

नारायण सेवा संस्थान, राजस्थान रॉयल्स और डीसीसीआई के साझे में उदयपुर में हो रही है चैंपियनशिप

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हम दिव्यांग जरूर हैं, पर जिंदगी से हारे नहीं हैं, मैदान पर दिखाएंगे जिंदादिली। इसी जज्बे के साथ गुरूवार को उदयपुर के फील्ड क्लब में थर्ड नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप (3rd national disabled cricket championship) का आगाज हुआ है। 11 दिवसीय इस चैंपियनशिप का आयोजन नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में राजस्थान रॉयल्स एवं डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया (DCCI) के सहयोग से किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, संस्थान संस्थापक कैलाश मानव, फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, जिला खेल अधिकारी अजित जैन, उदयपुर क्रिकेट एसोसियन के उपाध्यक्ष यशवंत पालीवाल एवं संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में प्रदर्शन मैच का उद्घाटन हुआ।

24 टीम, 400 खिलाड़ी, 11 दिन और 20-20 ओवर के 63 मैच

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि यह चैंपियनशिप इसलिए अनूठी है, क्यों कि किसी खिलाड़ी के हाथ नहीं है, किसी के पैर नहीं है, किसी के अविकसित हाथ-पैर हैं, ऐसे लोग इस चैंपियनशिप में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग करते और चौके-छक्के लगाते और कैच करते हुए दिखाई देंगे। देश में पहली बार यह चैंपियनशिप 24 टीमों के साथ हो रही है और राजस्थान में तो यह चैंपियनशिप ही पहली बार हो रही है। शहरवासियों से अपील है कि वे एक बार ग्राउंड पर आए और इन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं।

डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से 24 टीम में भाग ले रहे हैं जिनके बीच चार ग्रुप में 60 लीग मैच होंगे।चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाया गया है, इसमें 66 मीटर की बाउंड्री होगी मैच लेदर बॉल से खेला जाएगा हर टीम को चार रनर मिलेंगे। मैन ऑफ द सीरीज को स्कूटी की दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर हो रही है नेशनल फिजिकल डिसेबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप

Exit mobile version