Site icon AR Live News

न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में 6.2 तीव्रता का आया भूकंप

earthquake in pali

वेलिंगटन (एआर लाइव न्यूज)। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च और दक्षिणी द्वीप क्षेत्रों में बुधवार को भूकंप (Earthquake in New Zealand) के झटके महसूस किये गये। हांलाकि अभी तक किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

देश के भूवैज्ञानिक संकट निगरानी संस्थान जियोनेट के अनुसार न्यूजीलैंड स्थानीय समय के अनुसार बुधवार सुबह 9:14 बजे क्राइस्टचर्च और दक्षिणी द्वीप गेराल्डिन से 45 किमी उत्तर में 6.2 तीव्रता भूकंप आया। भूकंप का केंद्र क्राइस्‍टचर्च के पश्चिम में 124 किलोमीटर दूर पृथ्‍वी की सतह से करीब 10 किमी की गहराई पर था।

Exit mobile version