Site iconSite icon AR Live News

पेरू में यात्री बस 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 24 की मौत

Peru Bus AccidentPeru Bus Accident

लीमा (एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण-पूर्वी पेरू के हुआनकेवेलिका क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। चुरकम्पा प्रांत के पहाड़ी इलाके में सवारियों से भरी बस के खाई में गिरने (Peru Bus Accident) से 24 लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बस सुबह तड़के यात्रियों को लेकर हुआनकेवेलिका क्षेत्र की रवाना हुई थी। इसी दौरान बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है,जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं करीब 35 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हुआनकायो, पम्पास और अयाकुचो शहरों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

एंको के जिला मेयर मैनुअल ज़ेवलोस ने बताया कि क्षेत्र में हिमस्खलन के चलते सड़क करीब एक महीने से खराब स्थिति में है।

Exit mobile version