Site iconSite icon AR Live News

गोगुंदा में 5 इंच और डूंगरपुर के निठाउवा में 8 इंच बारिश

mahi dam Banswara Heavy Rain Udaipur Banswara Divisionmahi dam Banswara Heavy Rain Udaipur Banswara Division

20 सितंबर से भारी बारिश से राहत मिल सकती, भारी बारिश के चलते उदयपुर से दो रेल सेवाएं हुई रद्द

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ सहित प्रदेश के कई जिलों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। बीते 24 घंटों में डूंगरपुर जिले के निठाउवा में 205 मिलीमीटर (8 इंच)बारिश हुई। उदयपुर शहर में सोमवार को भी सुबह से दोपहर बाद तक रूक रूक हल्की बारिश का क्रम बना रहा। Heavy Rain Udaipur Banswara Division

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल गया है और वर्तमान में यह दक्षिणी राजस्थान पर अवस्थित है। इसी के असर सोमवार को उदयपुर,सिरोही,जालौर व पाली,डूंगरपुर,राजसमंद,बाड़मेर व जोधपुर जिलों में बारिश का क्रम बना रहा।

भारी बारिश के चलते उदयपुर से चलने वाली ये रेल सेवाएं हुई रद्द

उदयपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि पश्चिम रेलवे में भारी बारिश के चलते उदयपुर से चलने वाली कुछ रेल सेवाएं रद्द की गयी हैं। उदयपुर सिटी – चित्तौड़गढ़ (गाड़ी संख्या 09601/02) और उदयपुर सिटी – बड़ी सादड़ी (गाड़ी संख्या 09611/12) 20 सितंबर तक रद्द रहेगी।

20 सितंबर से भारी बारिश से राहत मिल सकती

वर्तमान में जो सिस्टम बना हुआ है वह 19 सितंबर को धीरे-धीरे दक्षिण पश्चिमी राजस्थान की ओर आगे बढ़ने से बाड़मेर,जालौर,जैसलमेर के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। 20 सितंबर से राजस्थान में भारी बारिश के दौर से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।

पिछले 24 घंटों में कहां कितनी मिलीमीटर बारिश हुई

उदयपुरः शहर 15, गोगुंदा 130, झल्लारा 124,सलूंबर 99, सराड़ा 96, झाड़ोल 94, केजड़ 81, जयसमंद 79, कोटड़ा 73, ओगणा 73, मदार 44,बावलवाड़ा 60,कानोड़ 51, सोमकागदर 60, सेमारी 50, देवास 42 और बड़गांव 22
बांसवाड़ा: भूंगड़ा 120, जगपुरा 109, कुशलगढ़ 89
डूंगरपुरः निठाउवा 205
प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ 160, धरियावद 104,अरनोद 98, छोटी सादड़ी 97, जाखम बांध 80, नागलिया 78
राजसमंद: देलवाड़ा 85, कुंभलगढ़ 56
चित्तौड़: बड़ी सादड़ी 40

माही बांध के सभी 16 गेट अभी खुले हुए

कैचमेंट से आवक बनी रहने से बांसवाड़ा के माही बांध के सभी गेट सोमवार को भी खुले रखे गए है। जलसंसाधन विभाग के माही बांध परियोजना खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता प्रकाश चंद रैगर ने बताया कि माही बांध में शनिवार और रविवार के मुकाबले आवक थोड़ी कम पड़ी है, लेकिन मौजूदा जलस्तर और बारिश की संभावना को देखते हुए सभी 16 गेट अभी भी एक,एक मीटर खुले रखे गए है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर-बांसवाड़ा संभाग के इस क्षेत्र में हुई थी 14 इंच बारिश

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version