Site iconSite icon AR Live News

मनचलों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी: सीएम गहलोत

Police will send the list of eve teaser and miscreants to RPSC, so that they cannot get government jobsPolice will send the list of eve teaser and miscreants to RPSC, so that they cannot get government jobs

पुलिस लड़कियों-महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों की सूची बनाकर आरपीएससी को भेजेगी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में बच्चियों-महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को अब सरकारी नौकरी नहीं मिल सकेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (rajasthan cm ashok gehlot) ने इस संबंध में पुलिस डीजीपी को निर्देश जारी किए हैं कि वे छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की सूची बनाएं और आरपीएससी को भेजें, ताकि ऐसे युवकों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सके।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मनचले लड़के माहौल खराब करते हैं। शुक्रवार को पुलिस विभाग के साथ हुई बैठक में मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे लड़कों को सबक सिखाना जरूरी है, जो बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं।

माता-पिता बच्चों का ध्यान रखें, उनके दिल-दिमाग में क्या चल रहा है

सीएम बोले आज जो समय चल रहा है मात-पिता को चाहिए कि वे बच्चों का ध्यान रखें, कि उनके दिल-दिमाग में क्या चल रहा है। कुछ बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं, कुछ एक-दूसरे को मार रहे हैं। बच्चे बिना बताए घर से चले जाते हैं, ये घटनाएं तभी रूक सकती हैं, जब मां-बाप अपना दिल बड़ा रखें। अगर बच्चों का कोई अफेयर है, तो माता-पिता उनकी समझाइश करें, लेकिन अपना दिल भी बड़ा रखें, उन्हें शादी के लिए छूट देनी चाहिए।

राजस्थान में जानबूझकर बनाया जा रहा माहौल

गहलोत ने कहा कि राजस्थान की मणिपुर से तुलना करके बदनाम करने की कोशिश हो रही है। कुछ घटनाएं हो रही, लेकिन हर राज्य में घटनाएं हो रही हैं। इनको मध्यप्रदेश की घटनाएं नहीं दिखती। बीजेपी के पूर्व विधायक का बेटा उसमे शामिल है। जोधपुर में दो-तीन लड़के एबीवीपी के थे, उन्होंने बच्ची का गैंगरेप कर दिया। अलवर के अंदर बजरंग सेना बनी हुई है। उसके कार्यकर्ता ने रेप किया। ये लोग इसका जिक्र नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें : 50 जिलों और 10 संभागों को हुआ राजस्थान

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version