Site iconSite icon AR Live News

राजसमंदः कॉलेज छात्राओं ने कलेक्टर को हाइवे जाम की चेतावनी दी

Shri Dwarkadhish Government Girls College RajsamandShri Dwarkadhish Government Girls College Rajsamand

कॉलेज परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग

राजसमन्द,(एआर लाइव न्यूज)। श्री द्वारिकाधीश राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजसमंद की छात्राओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष लक्षिता औदीच्य और पूर्व अध्यक्ष पूजा पालीवाल के नेतृत्व में छात्राओं ने कलेक्टर नीलाभ सक्सेना से भेंट की।
छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को बताया कि श्री द्वारिकाधीश राजकीय कन्या महाविद्यालय एकांत में स्थित है।कई बार छात्राएं कॉलेज आने जाने में असुरक्षित महसुस करती हैं। ऐसे में कॉलेज परिसर में अस्थाई महिला पुलिस चौकी स्थापित की जाए या फिर नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग शुरू हो।

रोडवेज बसों को छात्राओं के लिए कॉलेज के बहार रुकवाने की व्यवस्था हो

छात्राओं ने यात्री प्रतीक्षालय बनवाने,कॉलेज के आसपास हाइवे पर स्पीड ब्रैकर बनवाने तथा रोडवेज बसों को छात्राओं के लिए कॉलेज के बहार रुकवाने की व्यवस्था करने की मांग भी की। लक्षिता औदीच्य ने कहा कि 15 दिनों में छात्राओं की इन मांगों पर प्रशासन उचित संज्ञान नहीं लेता है तो हाईवे जाम किया जाएगा। कलेक्टर से भेंट के दौरान संयुक्त सचिव नीतू पहाड़िया, प्रिया पालीवाल, सविता कुमावत, पूजा गुर्जर, अंजली कुमावत, दिव्या कुमावत, आरती, खुशी रैगर, प्रिया, वंदना पालीवाल, मानसी सिंगोलिया भी मौजूद थी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version