Site iconSite icon AR Live News

मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी, तो हम करेंगे

manipur violence woman naked parade in kangpokpi manipur video viralmanipur violence woman naked parade in kangpokpi manipur video viral

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच बुधवार को वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। मणिपुर के कांगपोकपी जिले के बी.फिनोम गांव में हिंसक भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर आज गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कहा कि वीडियो देखकर हम बहुत परेशान हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार से पूछा है कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं। सांप्रदायिक संघर्ष के दौरान महिलाओं का एक औजार की तरह इस्तेमाल कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह संविधान का सबसे घृणित अपमान है।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा हम वक्त देते हैं कि वो कदम उठाए। अगर वहां कुछ नहीं हुआ तो हम कदम उठाएंगे।
गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा इधर घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इसने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार किया है। किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा।

4 मई की है यह घृणित घटना, भीड़ को जिसने रोका उसे मार दिया

मणिपुर में 3 मई को हिंसा भड़की थी। पीड़ित द्वारा दी गयी एफआईआर के अनुसार यह घृणित घटना 4 मई की है। जिसमें पीड़ित ने बताया कि 4 मई की दोपहर करीब 800-1000 लोग कांगपोकपी जिले में हमारे गांव बी फीनोम में घुस आए। उन्होंने घरों में तोड़फोड़, लूटपाट कर आग लगा दी।

पीड़ितों ने संदेह जाहिर किया है कि हमलावर मैतेई समुदाय के विभिन्न संगठनों से जुड़े युवा थे। हमलवारों को देखकर गांव के ज्यादातर लोग जंगलों की तरफ भागे, जहां पुलिस ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान हमलावरों ने एक पुरूष की हत्या कर दी और तीन महिलाओं को कपड़े उतारने पर मजबूर किया। कुछ हमलावरों ने महिलाओं के साथ गैंगरेप किया, महिला के भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसके भाई की हत्या कर दी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version