काठमांडू,(एआर लाइव न्यूज)। नेपाल में माउंट एवरेस्ट क्षेत्र से मंगलवार को मनांक एयर कंपनी का कॉमर्शियल हेलीकॉप्टर अचानक लापता हो गया है, हेलीकॉप्टर में 5 मैक्सिकन नागरिकों सहित 6 लोग सवार थे। nepal Manang Air chopper missing हेलीकॉप्टर आज सुबह 10.04 बजे सोलुखुम्बु जिले के सुरके हवाई अड्डे से काठमांडू के लिए रवाना हुआ था।
विमानन अधिकारियों के अनुसार उड़ान भरने के 9 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 13 बजे लापता हो गया। उस समय हेलीकॉप्टर करीब 12000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर था, जब उससे संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों में पांच मैक्सिकन नागरिक बताए जा रहे है और हेलीकॉप्टर के पायलट सीनियर कैप्टन चेत बी गुरुंग हैं। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही तलाशी अभियान जारी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

