Site iconSite icon AR Live News

मेक्सिको में बस खाई में गिरी, 29 की मौत, 19 घायल

mexico accidentmexico accident

मेक्सिको (एआर लाइव न्यूज)। दक्षिणी मेक्सिको के ओक्साका राज्य के स्वदेशी मिक्स्टेका क्षेत्र में एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारी के अनुसार मेक्सिको सिटी (Mexico accident) से आ रही बस ओक्साका राज्य के स्वदेशी मिक्स्टेका क्षेत्र में अनियंत्रित हो गई। जिस कारण बस खाई में गिर गई। अधिकारीयों ने नीय निवासियों की सहायता से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम तेजी से किया। दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। फिलहाल दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए जांच चल रही है।

Exit mobile version