Site iconSite icon AR Live News

चीन के बारबेक्यू रेस्तरां में गैस विस्फोट, 31 लोगों की मौत

china barbecue restaurant blastchina barbecue restaurant blast

बीजिंग (एआर लाइव न्यूज)। चीन के उत्तर-पश्चिमी निंग्ज़िया क्षेत्र में बुधवार रात एक बारबेक्यू रेस्तरां में भीषण गैस विस्फोट (barbecue restaurant blast हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। चीन के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार चीन के ड्रैगन बोट उत्सव की दो दिवसीय छुट्टी की पूर्व संध्या पर निंग्जिया हुई स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी यिनचुआन में बुधवार को भरी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। बारबेक्यू रेस्तरां भी खचाखच भरा हुआ था। इसी दौरान रात करीब 8:40 बजे रेस्तरां में अचानक गैस विस्फोट हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बारबेक्यू रेस्तरां धमाके में घायलों के संपूर्ण बचाव और उपचार व सुरक्षा में व्यापक सुधार का आह्वान किया।

Exit mobile version