Site iconSite icon AR Live News

जगन्नाथ यात्रा के दौरान करतब दिखाते समय लगी आग, बड़ा हादसा टला

fire incident during jagannath rath yatra udaipurfire incident during jagannath rath yatra udaipur

प्रशासन ने तत्काल आग पर काबू पाया और चोटिल हुईं महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया गया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर में आज जगदीश मंदिर से शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा के दौरान करतब दिखाते समय आग भड़क गयी। इस दौरान अफरातफरी मच गयी, प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पाया और व्यवस्था बनाए रखी। हालां कि घटनाक्रम में दो महिलाओं के चपेट में आने से मामूली चोट आयी है, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।।

जानकारी के अनुसार जगन्नाथ यात्रा में जगदीश चौक पर झांकी के दौरान कुछ लोग मुंह से आग निकालने का करतब दिखा रहे थे, तभी किसी की लापरवाही से आग भड़क उठी। आग का घेरा बन गया, बीच में खड़े लोगों ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया और एक महिला गिर गयीं। अफरा-तफरी के बीच दो महिलाओं को मामूली चोटें आयी।

यात्रा के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तत्काल फायर फाईटर सिस्टम से आग बुझाई और चोटिल हुईं दोनों महिलाओं को तत्काल एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। इस तरह पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टल गया। इधर रथयात्रा अभी भी धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : नगर भ्रमण के लिए निकले भगवान जगन्नाथ स्वामी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version