उत्तराखंड,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गयी है, वहीं 5 तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। आज सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान बचाव दल को महिला का शव बर्फ के नीचे दबा हुआ मिला है। अन्य यात्रियों के फंसे होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर अटलकोटी में हुए हिमस्खलन की चपेट में कुछ तीर्थयात्री आ गए थे। इसमें एक महिला लापता थी। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन रात तक चला, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका था, जिसके चलते एसडीआरएफ की टीम ने आज सोमवार सुबह से फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आज लापता महिला का शव बर्फ के नीचे दबा हुआ मिला है। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने 5 तीर्थ यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। अन्य यात्रियों के फंसे होने की आशंका के चलते सर्च ऑपरेशन जारी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

