Site iconSite icon AR Live News

विश्व पर्यावरण दिवस : हिंदुस्तान जिंक का सघन पौधरोपण और 2050 तक नेट-जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य का संकल्प

hindustan zinc on world environment dayhindustan zinc on world environment day

सप्ताह में विभिन्न कायक्रमों के माध्यम से आस-पास के ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को किया जागरूक

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने सघन पौधरोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम के जरिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कंपनी की सभी परिचालन इकाइयों में विभिन्न गतिविधियों, पौधरोपण अभियान, मैराथन, अपशिष्ट प्रबंधन अभियान, नुक्कड़ नाटक, प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया और सभी ने स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चैयरपर्सन नवीन महाजन एवं हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने बायोडावर्सिटी पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। जिसमें हिन्दुस्तान की विभिन्न इकाइयों में पक्षियों के चित्र एवं वर्णन दर्शाए गये है।

रन फॉर एनवायरनमेंट सहित अन्य कार्यक्रमों में 4000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया

पौधरोपण अभियान में कर्मचारियों और आस-पास के ग्रामीणों सहित स्थानीय समुदाय ने स्वैच्छिक भागीदारी की। अभियान में विविध प्रकार के दस हजार से अधिक पौधे रोपे गए जो हरित आवरण को बढ़ाने के साथ ही प्राकृतिक आवास को बहाल करेंगे। पौधरोपण अभियान के साथ-साथ, कंपनी ने स्वच्छता अभियान भी चलाया, जिसमें जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर बल दिया गया।

कंपनी ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मेत्री क्रिकेट मैच और रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया। इसके अलावा, जलवायु पर कार्बन उत्सर्जन के प्रभाव और दैनिक जीवन में कार्बन फुटप्रिन्ट को कम करने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक कार्यों के महत्व के बारे में संवेदीकरण सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में समुदाय के 4 हजार से अधिक लाभार्थियों ने भागीदारी की। इस दौरान अनिल अग्रवाल फाउण्डेशन की टाको परियोजना के तहत पशु पक्षियों के लिये पानी की उपलब्धता हेतु परिण्डे भी लगाये गये।

2050 का यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य कंपनी के सस्टेनेबल लक्ष्यों के साथ शामिल है

इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि हिंदुस्तान जिंक नेट जीरो उत्सर्जन में योगदान के लिए प्रतिबद्ध हैं। जलवायु सरंक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए आवश्यकता के अनुरूप, हिंदुस्तान जिंक ने अत्याधुनिक तकनीकों, कुशल संसाधन प्रबंधन और अपने संचालन के लिए नवीकरणीय ऊर्जा की सोर्सिंग में लगातार निवेश कर अग्रसर है। कंपनी 2050 तक नेट-जीरो उत्सर्जन हासिल करने की दिशा परिवर्तनकारी हेतु निरन्तर आगे बढ रही है।

यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य कंपनी के सस्टेनेबल लक्ष्यों के साथ शामिल है, जिसमें 2025 तक 5 गुना पानी सकारात्मक होना और 25 प्रतिशत तक शुद्ध जल के उपयोग को कम करना शामिल है, अपने संचालन के आसपास जैव विविधता की सोर्सिंग और सुरक्षा के साथ ही शत प्रतिशत सस्टेनेबिलिटी सुनिश्चित करना शामिल है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version