उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर अनन्ता मेडिकल कॉलेज (ananta hospital) के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. भ्रातृ भूषण यादव को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि अनन्ता कैंसर सेन्टर के मेडिकल ऑन्कोलोजिस्ट डॉ. भ्रातृ भूषण यादव अब तक ऑन्कोलॉजी पर 125 से ज्यादा किताबें लिख चुके हैं। जिन्हें देश-विदेश में काफी सराहा गया है एवं 10 से ज्यादा संस्थाओं ने पुरस्कृत किया है। नेशनल एचीवर्स रिकोग्नेशन फोरम, नई दिल्ली के सेकेट्री वासु कुमार ने डॉ. भ्रातृ भूषण को पत्र भेजकर आगामी 20 मई को नई दिल्ली के कॉनस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया है। जहां उन्हें उनके द्वारा लिखित पुस्तकों एवं कैंसर के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न अवार्ड-2023 से सम्मानित किया जायेगा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि अनन्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस एण्ड रिसर्च सेन्टर के अनन्ता कैंसर सेन्टर में एक ही छत के नीचे उच्च स्तरीय कैंसर विशेषज्ञ एवं सेवाएं उपलब्ध है। जहाँ मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडियेशन ऑन्कोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन पेट सीटी, गामा कैमरा अपनी विस्तृत सेवाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : इस मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राजस्थान में किया टॉप

