एआर लाइव न्यूज। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है (pakistan inflation at record level)। अप्रेल 2023 में पाकिस्तान की मुद्रा स्फीति दर 36.5 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है, जो कि पिछले 60 वर्षों में सबसे अधिक है। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका से तुलना करें तो पाकिस्तान के हालात श्रीलंका से भी बदतर होते जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान श्रीलंका को पछाड़कर सबसे तेज मुद्रास्फीति के मामले में एशिया का शीर्ष देश बन गया है। क्योंकि पाकिस्तानी रुपये का मूल्य निम्न स्तर तक गिर गया और खाद्य और ऊर्जा की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।
पाकिस्तानी मुद्रा में डॉलर के मुकाबले 20 प्रतिशत की गिरावट आयी
रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी मुद्रा 2023 में वैश्विक स्तर पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक है, क्योंकि डॉलर के मुकाबले इसमें 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। पाकिस्तानी मुद्रा में गिरावट होने से आयातित सामान काफी अधिक महंगा हो गया है।
वहीं ट्रांसपोर्टेशन की कीमतें 56.8 प्रतिशत तक बढ़ गईं। इस बीच, कपड़े और जूते की कीमतों में 21.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और आवास, पानी और बिजली की लागत में 16.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पाकिस्तान के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य मुद्रास्फीति 40.2 प्रतिशत दर्ज की गई। भोजन, दवा, परिवहन और बिजली सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है खाद्य पदार्थों और ईंधन की कमी ने इस संकट को और बढ़ाया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

