Site iconSite icon AR Live News

sudan conflict: सूडान में फंसे भारतीय, ऑपरेशन कावेरी शुरू, 278 लोगों को INS से रवाना किया

sudan conflict operation kaveri for indian citizen rescuesudan conflict operation kaveri for indian citizen rescue

नई द‍िल्‍ली,(एआर लाइव न्यूज)। सूडान में जारी सिविल वॉर (sudan conflict) में अब तक 400 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं, वहीं हजारों लोग घायल हैं। इसी बीच भारत ने सूडान में फंसे भारतीयों को सकुशल निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसके तहत आईएनएस के जरिए पहले ग्रुप में 278 लोगों को सूडान पोर्ट से सउदी अरेबियाई देश के जेद्दाह शहर के लिए रवाना हो गए हैं। भारत के व‍िदेश मंत्रालय के ट्विटर हैंडल के जरिए इस संबंध में जानकारी साझा की है।

भारत भारत सूडान में फंसे अपने नागर‍िकों को म‍िस्र, फ्रांस और दूसरे देशों की मदद से न‍िकालने के काम में जुटा है। फ्रांस ने भी हिंसाग्रस्त सूडान से निकासी अभियान के तहत कुछ भारतीय नागरिकों समेत 28 देशों के स‍िट‍ीजंस को सकुशल बाहर निकालाने काम क‍िया है।

गौरतलब है कि सूडान में 10 दिन पहले सूडानी सशस्त्र बल और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स में बीच संघर्ष शुरू हो गया था। इस सिविल वार में कई लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका की मध्यस्थता से 72 घंटे का संघर्षविराम सोमवार रात से शुरू हुआ है। उम्मीद है कि संघर्ष विराम के दौरान नागरिक देश छोड़ सकेंगे।

Exit mobile version