नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली के साकेत कोर्ट (Firing in Saket Court) परिसर में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वकील की वेश में आये एक व्यक्ति ने एक महिला को गोली मार दी गई। एक गोली महिला के पेट में और दो गोलियां एक हाथ में लगीं। उसे मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार निलंबित वकील कामेश्वर सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे 40 वर्षीय महिला एम. राधा के ऊपर 4-5 राउंड फायर किये। महिला के पेट में एक गोली और दो गोलियां एक हाथ में लगीं। जिसके बाद आरोपी कोर्ट कैंटीन के पिछले हिस्से से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी वकील कामेश्वर सिंह को बार काउंसिल द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था। आरोपी वकील ने पीड़िता एम. राधा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था जिसकी सुनवाई आज साकेत कोर्ट में होनी थी। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

