Site iconSite icon AR Live News

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हुए

defence minister rajnath singh test positive for covid-19defence minister rajnath singh test positive for covid-19

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (defence minister rajnath singh) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मामूली लक्षण महसूस होने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था। गुरूवार को कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद से ही उन्होंने खुद को घर में ही क्वेरंटाइन कर लिया है और उपचार ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरूवार को नई दिल्ली में इंडियन एयर फोर्स के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरूवार को देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 65286 हो गयी है। वहीं बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 12591 नए संक्रमित पाए गए हैं। देश में कोरोना संक्रमण दर 5.23 प्रतिशत है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version