Site iconSite icon AR Live News

जनसंख्या वृद्धि में भारत बना विश्वगुरू! चीन को पीछे छोड़ा

nagar nigam poster 1nagar nigam poster 1

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत किसी और क्षेत्र में विश्व गुरू बने या नहीं, जनसंख्या वृद्धि में विश्व गुरू बन गया है। भारत चीन को भी पीछे छोड़ दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) ने आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है, जबकि भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ हो गयी है। मतलब भारत की जनसंख्या चीन की तुलना में 29 लाख लोग़ ज्यादा है। india world most populous country

यूएनएफपीए की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट-2023 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीजः द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस शीर्षक से बुधवार को रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार भारत की 142.86 करोड़ जनसंख्या में 25% 0-14 वर्ष के आयु वर्ग, 18% 10 से 19 आयु वर्ग, 26% 10 से 24 आयु वर्ग, 68% 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग और 7% और 65 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोग हैं। जानकारी के अनुसार भारत की आजादी के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत की जनसंख्या चीन से आगे निकल गई है।

यह भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version