Site iconSite icon AR Live News

टीचर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: RPSC सदस्य ने किया था पेपर लीक, बाबूलाल कटारा सहित तीन गिरफ्तार

teacher paper leak case sog arrest rpsc member babulal katarateacher paper leak case sog arrest rpsc member babulal katara

आरपीएससी सदस्य सहित तीन गिरफ्तार: गिरोह की आखिरी कड़ी तक पहुंची एसओजी

उदयपुर/जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा-2022 (teacher paper leak case) में लीक हुए पेपर मामले में गिरोह के तार RPSC से जुड़े मिल ही गए। राजस्थान पुलिस की एसओजी ने मंगलवार को बड़ा खुलासा करते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर (RPSC) सदस्य बाबूलाल कटारा, ड्राइवर गोपाल सिंह और कटारा के भांजे विजय कटारा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा ने ही आरोपी शेर सिंह को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया था।

बाबूलाल कटारा सांख्यिकी सेवा का अधिकारी रह चुका है और उदयपुर में अशोक नगर रोड स्थित माणिक्यलाल वर्मा आदिमजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI) का डायरेक्टर भी रह चुका है। उस समय लंबे समय तक कटारा के पास प्रोजेक्ट ऑफिसर और ट्राइबल का अतिरिक्त चार्ज भी रहा था। उस समय राज्य सरकार ने इसको वीआरएस दिलाकर आरपीएससी सदस्य बनाया गया था।

एसओजी कर रही पूछताछ अभियुक्त शेर सिंह तक कैसे पहुंचाया परीक्षा प्रश्न पत्र

गिरोह की सरगना व मास्टर माइंड शेर सिंह की पिछले दिनों ही गिरफ्तारी के बाद इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया है। क्यों कि शेर सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही यह सवाल उठ रहा था कि शेर सिंह को प्रश्नपत्र किसने पहुंचाया था। शेर सिंह आबू रोड स्थित एक सरकारी स्कूल में प्रिंसीपल था। हालां कि इस गिरफ्तारी को एसओजी की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्यों कि इससे पहले कभी भी राजस्थान पुलिस गिरोह की आखिरी कड़ी तक नहीं पहुंची थी।

एसओजी महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि टीम ने आरोपी आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा और ड्राइवर गोपाल सिंह को इनके अजमेर स्थित निवास स्थान से गिरफ्तार किया है और घर की तलाशी की जा रही है, वहीं बाबूलाल कटारा के भांजे को उसके डूंगरपुर के रामपुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आरपीएससी सदस्य ने किस प्रकार परीक्षा प्रश्न पत्र अभियुक्त शेर सिंह तक पहुंचाया था।

यह भी पढ़ें : पेपर लीक गिरोह मास्टर माइंड स्कूल वाइस प्रिंसीपल शेर सिंह ने 1 करोड़ रूपए में बेचा था प्रश्न-पत्र

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version