Site iconSite icon AR Live News

कूनो नेशनल पार्क में चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया

cheetah give birth four cub in kuno national parkcheetah give birth four cub in kuno national park

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर छह महीने पहले नामीबिया से लाए गए थे 8 चीते

ग्वालियर,(एआर लाइव न्यूज)। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 6 महीने पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर लाए गए चीतों का कुनबा बढ़ गया है। फीमेल चीता सियाया ने 4 शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विट कर जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की है। खासबात है कि देश में पांच दशक बाद चीते का जन्म हुआ है। सियाया कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन की विशेष मॉनीटरिंग में थी।

हालां कि दुखद है कि साया के साथ ही नामीबिया से कूनो लायी गयी फीमेल चीता साषा की किडनी इंफेक्शन से दो दिन पहले मौत हो गई थी।

17 सितंबर 2022 को 8 चीते नामीबिया से भारत लाए गए थे

गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर को 8 चीते नामीबिया से लाए गए थे। इन्हें पीएम मोदी ने ही कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। 50 दिन के क्वारंटीन पीरियड में ये चीते छोटे बाड़े में रखे गए थे, जिसके बाद इन्हें बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया। इन आठ चीतों के बाद इसी साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो लाई गई है। पहले एक 8 चीतों में एक मादा चीता साषा की मौत दो दिन पहले ही हुई है, साषा के किडनी में इंफेक्शन हो गया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version