Site iconSite icon AR Live News

अनंता मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्रों ने राजस्थान में किया टॉप: दीक्षांत समारोह में गोल्ड मैडल से नवाजा जाएगा

Toppers in RUHS of Ananta Institute of Medical Sciences & Reserach Center RajsamandToppers in RUHS of Ananta Institute of Medical Sciences & Reserach Center Rajsamand

लगातार पांच वर्षों से अनंता के मेडिकल स्टूडेंट्स RUHS से संबद्ध 22 मेडिकल कॉलेजों के टॉपर्स में बना रहे है जगह

राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। अनंता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च सेंटर के वर्ष 2021-22 बैच के एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) जयपुर से संबद्ध 22 मेडिकल कॉलेजों में टॉप किया है। ananta medical college

आरयूएसएच से संबद्ध राजस्थान के सभी मेडिकल कॉलेजों की वरीयता सूचि में अनंता मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट डॉ. दीपिका शर्मा (बैच 2016-17) लगातार पांच वर्षों से संपूर्ण पाठ्यक्रम के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेशभर में टॉप कर रही हैं। यूनिवर्सिटी टॉपर बनने की उनकी इस उपलब्धि के लिए राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) जयपुर की ओर से होने वाले दीक्षांत समारोह में डॉ. दीपिका शर्मा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

अनंता के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ नितिन शर्मा ने बताया कि डॉ. दीपिका शर्मा ने इस उपलब्धि से कॉलेज का नाम रोशन किया है और हम सभी को गोरान्वित किया है। दीपिका ने 2016-17 बैच में एमबीबीएस के लिए अनंता के मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। तब से वे लगातार पांच वर्षों से पाठ्यक्रम के हर सत्र में प्रदेश स्तर पर टॉप कर रहीं हैं। अनंता इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च सेंटर के हर बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स पूरी मेहनत और लगन के साथ कॉलेज में पढ़ाई कर प्रदेश में अव्वल आ रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है।

अनंता मेडिकल कॉलेज के हर बैच के स्टूडेंट प्रदेश में आ रहे हैं अव्वल

अनुशासन और पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहे यही हमारी प्राथमिकता : कॉलेज प्रिंसीपल

अनंता की प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ संध्या प्रांजल मांजरेकर ने संपूर्ण अनंता परिवार की ओर से डॉ दीपिका शर्मा को बधाई देते हुए बताया कि स्टूडेंट्स में अनुशासन पढ़ाई के प्रति रुचि बनी रहने के लिए प्रयास करना इस संस्था की प्राथमिकता रही है।

यह भी पढ़ें : दक्षिण राजस्थान का पहला सफल बोनमैरो ट्रांसप्लांट

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version