न्यूयॉर्क,(एआर लाइव न्यूज)। अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक के बाद दूसरा बड़ा बैंक सिग्नेचर बैंक भी धराशायी हो गया है (US bank collapses)। यूएस में दो बड़े बैंक के इस तरह से डूबने से मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है। इस आर्थिक मंदी की आहट माना जा रहा है, क्यों कि 2008 में आयी मंदी से पहले भी बैंक इसी तरह धराशायी हुए थे।
हालां कि अमेरिका में बैंक अथॉरिटीज़ ने वादा किया कि ग्राहकों की हर जरूरतों को पूरा किया जाएगा। यूएस ट्रेजरी सहित वित्तीय एजेंसियों ने संयुक्त बयान जारी किया है कि कहा कि सिलीकॉन वैली बैंक जमाकर्ताओं को आज 13 मार्च से पैसों का एक्सेस दे दिया जाएगा और अमेरिकी टैक्सपेयर्स को बिल का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। रेगुलेटर्स ने घोषणा की कि रविवार को सिग्नेचर बैंक को भी सीज कर लिया गया है, इस बैंक के पास 110 बिलियन डॉलर के एसेट्स हैं। 2008 के आर्थिक संकट के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही सप्ताह में दो बैक सिलिकॉन वैली और सिग्नेचर बैंक इस तरह से डूबे हों।
ग्लोबल मार्केट में हड़कंप
बैंकों के क्रैश होने से ग्लोबल शेयर मार्केट में हड़कंप मच गया है। शेयर्स में भारी गिरावट आयी है। भारतीय बाजार सहित ग्लोबल मार्केट पर भी असर दिखा है। सेंसेक्स में लगभग 0.84 फीसदी की गिरावट है तो निफ्टी 50 1.06 फीसदी गिरा हुआ है। भारतीय बैंकिंग सेक्टर पर इसका ज्यादा असर दिखा। निफ्टी बैंक में लगभग 2 फीसदी की गिरावट आई है।
उधर यूरोप के सबसे बड़े बैंक ने सोमवार को बताया कि उसने बंद हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक की यूनाइटेड किंगडम की इकाई का अधिग्रहण कर लिया है। यूके सरकार ने कहा कि इस अधिग्रहण में किसी करदाता के पैसों का इस्तेमाल नहीं हुआ है और ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित हो गई है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

