Site iconSite icon AR Live News

नगर निगम का 646 करोड़ का बजट पास: एलिवेटेड रोड फिर हुई बजट में शामिल

udaipur nagar nigam budget 2023-2024udaipur nagar nigam budget 2023-2024

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)।नगर निगम बोर्ड की गुरूवार को हुई बैठक में शहरी विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए 646 करोड़ 74 लाख का बजट पारित किया गया। निगम का पिछला बजट 386 करोड़ का था। इस बजट में भी अधिकांश विकास कार्य पिछले बजट से ही लिए गए हैं। बजट में एक बार एलिवेटेड रोड को भी जगह मिली हैं। यह प्रोजेक्ट पहले निरस्त हो चुका हैं, लेकिन निगम ने इसके लिए फिर से प्रयास शुरू किए हैं।

मेयर जीएस टांक की अध्यक्षता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की मौजूदगी में हुई बोर्ड बैठक वित्त समिति अध्यक्ष रूचिका चौधरी ने वार्षिक बजट पेश किया। कुछ देर की चर्चा के बाद बजट पारित कर दिया गया। इस बजट में राजस्व प्राप्तियों में 46018.05 लाख का अन अनुमान लगाया गया हैं। विभिन्न टैक्स से निगम को एक साल में 17490 लाख रूपए मिलने की उम्मीद है। बायलॉज से 1602 लाख और नियम अधिनियमों से 1153 लाख की आय होने का अनुमान लगाया गया है।

बढ़ते ट्रेफिक दबाव के चलते फिर से प्रयास शुरू किए

बजट में एक बार एलिवेटेड रोड को भी जगह मिली हैं। निगम उदियापोल से कोर्ट चौराहा तक एलिवेटेड रोड बनाने का प्रयास कर रहा हैं। यह प्रोजेक्ट पहले भी विवादों में पड़ा था और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था और इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया था,लेकिन बढ़ते ट्रेफिक दबाव के चलते इस प्रोजेक्ट को लेकर फिर से प्रयास शुरू किए गए हैं। बैठक में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उप महापौर पारस सिंघवी, आयुक्त वासुदेव मालावत और उपायुक्त रागिनी डामोर भी मौजूद थे।

बजट में शामिल प्रमुख विकास कार्य और अनुमानित खर्च

Exit mobile version