Site iconSite icon AR Live News

RBI ने बढ़ाई रेपो रेट: लोन EMI महंगी होंगी

rbi raises repo rate in february 2023rbi raises repo rate in february 2023

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने बुधवार को रेपो रेट में इजाफा किया है (rbi raises repo rate)। रेपो रेट बढ़कर 6.25 से बढ़कर 6.50 हो गयी है। इसका सीधा असर आम जनता द्वारा लिए गए लोन की ईएमआई पर पड़ेगा। होम लोन, वाहन लोन से लेकर सभी लोन महंगे हो जाएंगे, वहीं ईएमआई भी ज्यादा चुकानी पड़ेगी।

इस महीने केन्द्रीय बजट 2023 पेश होने के बाद 6 फरवरी से आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी MPC की बैठक शुरू हुई थी। तीन दिन चली बैठक के बाद आज बुधवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्याज दरों से जुड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। इससे अब रेपो रेट बढ़कर 6.50 हो गयी है। गौरतलब है कि आरबीआई ने दिसंबर में भी रेपो रेट में बढ़़ोतरी की थी, तब रेपो रेट 5.90 से बढ़ाकर 6.25 की गयी थी।

Exit mobile version