Site iconSite icon AR Live News

चाइना के जासूसी गुब्बारे भारत, जापान सहित कई देशों की कर रहे निगरानी: अमेरिकी सेना ने मार गिराया

china spy ballonchina spy ballon

एआर लाइव न्यूज। चीन के जासूसी गुब्बारे (china spy balloon) भारत, जापान सहित कई देशों को निशाना बनाकर निगरानी कर रहे हैं, अमेरिकन मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट ने दावा किया है कि चीन कई सालों से भारत, जापान सहित कई देशों की निगरानी के लिए जासूसी गुब्बारों का बेड़ा चला रहा है। अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने सोमवार को जासूसी के मुद्दे पर 40 दूतावासों के प्रतिनिधियों को इस संबंध में जानकारी दी।

अमेरिकी सेना ने 4 फरवरी को देश में संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर मंडरा रहे एक चीनी निगरानी गुब्बारे या एयरशिप को अटलांटिक महासागर में मार गिराया था। अमेरिका का मानना है कि यह गुब्बारा चीन द्वारा कई देशों में सैन्य संपत्तियों की जासूसी करने के प्रयास का हिस्सा था।

देशों की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहे ये जासूसी गुब्बारे

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन निगरानी गुब्बारों या एयरशिप को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) वायु सेना द्वारा संचालित किया जा रहा है। इन गुब्बारों को पांच महाद्वीपों पर देखा गया है। ये गुब्बारे PLA वायु सेना के बेड़े का हिस्सा थे और अन्य देशों की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए इस्तेमाल किए गए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल के वर्षों में हवाई, फ्लोरिडा, टेक्सास और गुआम में कम से कम चार गुब्बारे देखे गए हैं।

Exit mobile version