Site iconSite icon AR Live News

अमेरिका के बाजार से अडानी ग्रुप के शेयर बाहर, अडानी ग्रुप के शेयर 10 दिनों में 60% तक गिरे

adani group shares newsadani group shares news

ससंद में हंगामा : ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी या सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में कमेटी बनाकर जांच की मांग

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के खुलासे के बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयर्स में लगातार गिरावट हो रही है। शुक्रवार को भी अडानी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट देखी गयी। बीते 10 दिनों में कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 60 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है। इधर अडानी ग्रुप को एक और झटका लगा है, अमेरिका के स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस के सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से अडाणी एंटरप्राइजेज को बाहर कर दिया है।

अडानी ग्रुप को लेकर नेशनल और इंटरनेशलन मार्केट में तो खलबली मची ही हुई है, इसे लेकर शुक्रवार को संसद में भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी नेताओं ने इसे शेयर बाजार का सबसे बड़ा महाघोटाला बताया है। संसद में विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर अडाणी ग्रुप पर लग रहे आरोपों की जांच की मांग की। विपक्ष ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी या सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में कमेटी बनाकर जांच की मांग कर रही है।

investing.com के अनुसार अडानी ग्रुप के शेयर्स की कीमतों में बीते 10 दिनों में 60% तक की गिरावट आ चुकी है। चार्ट में देख सकते हैं, 24 फरवरी को अडानी ग्रुप के शेयर की कीमत 3442 रूपए थी। 24 फरवरी को ही हिंगनबर्ग ने अडानी ग्रुप के बारे में रिपोर्ट जारी की थी, इसके बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयर्स की कीमत लगातार गिर रही है और 3 फरवरी को शेयर्स की कीमत 1369 रूपए पर आ गयी है।

संसद परिसर में हुई विपक्षी पार्टियों की मीटिंग

संसद में विपक्षी पार्टियों के हंगामा करने के दौरान कार्यवाही स्थगित कर दी गयी थी। जिस पर विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर संसद परिसर में ही एक मीटिंग की। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा, जनता दल और लेफ्ट समेत 13 पार्टियां शामिल हुईं। विपक्षी नेताओं ने कहा कि शेयर बाजार का यह सबसे बड़ा महाघोटाला है।

Exit mobile version