नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले(Rozgar Mela) में सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए करीब 71000 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र देंगे।
जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को विभिन्न राज्यों और जिलों में रोजगार मेला आयोजित होगा। देश भर से चुने गए नवनियुक्त, भारत सरकार के तहत कनिष्ठ अभियंता, लोको पायलट, तकनीशियन, इंस्पेक्टर, सबइंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ लेखाकर्मी, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, शिक्षक, नर्स, डॉक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न पदों पर आसीन होंगे। इस रोज़गार मेले के दौरान अधिकारियों के अनुभवों को भी साझा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : राजीव गांधी शहरी ओलंपिक 2023

