Site iconSite icon AR Live News

बड़गांव में मोबाइल और किराणे की दुकानों से लाखों का सामान और नकदी चोरी

theft in mobile shop bhadgaon udaipurtheft in mobile shop bhadgaon udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर से सटे बड़गांव क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने मैन रोड स्थित मोबाइल और किराणे की दो दुकानों को निशाना बनाया (theft in udaipur), बदमाश दुकान से लाखों के मोबाइल, समान और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह करीब 6 बजे दुकान संचालक पार्सल लेने पहुंचा तो दुकान के शटर पर लगे ताले टूटे मिले और शटर खुला था।

क्षेत्र में हो रही चोरियों के प्रति क्षेत्रवासियों ने रोष व्यक्त किया है। सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि मेन रोड स्थित दुकानों को निशाना बनाने से भी चोर नहीं डर रहे हैं। क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस पेट्रोलिंग तक नहीं है। चोरी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मोबाइल दुकान संचालक ओमाराम गोदारा ने बताया कि उसकी बड़गांव में आरामशीन के सामने श्रीदेव मोबाइल नाम से दुकान है। वह बीती रात करीब 10 बजे शटर बंद कर घर गया था। सुबह बस से उसका एक पार्सल आया था, जिसे लेने के लिए ओमाराम गोदारा दुकान की तरफ गया। वहां जाकर देखा तो दुकान का शटर आधा खुला हुआ था और तोले टूटे थे। ओमाराम ने दुकान के अंदर जाकर देखा तो लाखों की कीमत के कई मोबाइल और गल्ले में रखे करीब ढाई लाख रूपए चोरी हो चुके थे। उसने आस-पास देखा तो एक किराणे की दुकान के ताले भी टूटे हुए थे, वहां से भी चोर सामान और नगदी चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें : एप्पल के ग्राहक हो जाएं सावधान

Exit mobile version