Site iconSite icon AR Live News

दिव्यांगों के लिए उदयपुर सहित तीन जिलों में लगे निशुल्क शिविर: 850 दिव्यांग और वृद्धजन हुए लाभांवित

narayan seva sansthan organised mega medical camp for disabled peoplenarayan seva sansthan organised mega medical camp for disabled people

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान (narayan seva sansthan) की ओर से मकर संक्रांति पर दिव्यांगजनों के लिए उदयपुर, डूंगरपुर और जालोर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के सौजन्य से हुए इन शिविरों में 850 से ज्यादा दिव्यांग लाभांवित हुए।

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर के शिविर में 355 जन का पंजीयन हुआ। जिसमें 100 को ट्राइसाईकिल, 20 को व्हीलचेयर और 20 को वैशाखी दी गई। वहीं वृद्धजनों और सुनने की समस्या ग्रस्त जनों को 25 श्रवण यंत्र निशुल्क दिए गए। शिविर में 45 दिव्यांग का शल्य चिकित्सा के लिए चयन किया गया है और 90 अंग विहिनों का कृत्रिम हाथ-पैर के लिए माप लिया गया है। जिन्हें एक माह बाद कृत्रिम अंग पहनाए जाएंगे। शनिवार को ही डूंगरपुर और जालोर में भी दिव्यांग सहायता शिविर हुए। शिविरों में 850 से अधिक दिव्यांग और वृद्धजन लाभांवित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर ताराचंद मीणा ने नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने दिव्यांगों से केंद्र एवं राज्य सरकार की चल रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में संस्थान संस्थापक कैलाश मानव, अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल, कमला देवी, वंदना अग्रवाल, ट्रस्टी देवेन्द्र चौबीसा ने मंचासीन अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

यह भी पढ़ें : राजीव गांधी शहरी ओलंपिक 2023 के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

Exit mobile version