राजनीतिक विज्ञापनों पर सरकारी धनराशि खर्च करने का मामला
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। सूचना एवं प्रचार निदेशालय ने आम आदमी पार्टी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 163.62 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार केजरीवाल को 10 दिनों में पैनल्टी सहित रूपयों का भुगतान करना होगा। मामला राजनीतिक विज्ञापनों के सरकारी विज्ञापन बताकर प्रकाशित करने से संबंधित है।
नोटिस के अनुसार आप संयोजक अगर तय समय में भुगतान नहीं करते हैं तो निदेशालय द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पार्टी की संपत्तियों की कुर्की भी की जा सकती है। जानकारी के अनुसार सरकार के ऑडिट निदेशालय ने 31 मार्च 2017 के बाद ऐसे सभी राजनीतिक विज्ञापनों का ऑडिट करने के लिए एक विशेष ऑडिट टीम भी नियुक्त की है।

