राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। सथाना भाटोली में आयोजित अहीर समाज की तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में क्रिकेट में विजेता बावल एमपी टीम और उपविजेता भींडर ब्लॉक रहा जबकि कबड्डी में विजेता फाचर अहिरान चित्तौड़गढ़ और उपविजेता बावल एमपी की टीम रही।
समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड और मोमेंटो प्रदान किये गए। आयोजकों ने खेल भावना से खेलते हुए तीन दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने पर खिलाड़ियों का आभार भी जताया।
समाजिक विकास पर भी दिया जोर
मेवाड़ युवा अहीर महासभा के संभागीय अध्यक्ष लेहरू लाल अहीर ने कहा कि युवा खेल के साथ शिक्षा को महत्व दें और सामाजिक कुरूतियो को कम करने आगे आये। रमेश देराश्री, जगन्नाथ अहीर, सुरेश अहीर,लक्ष्मण अहीर, रमेश अहीर, दिनेश सनाढ्य, कैलाश अहीर, देवनारायण अहीर ,राजेश अहीर सहित कई खेल प्रेमी और समाजजन मौजूद थे।

