राजसमंद, (एआर लाइव न्यूज)। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय द्वारा उदयपुर के लवकुश स्टेडियम में आयोजित अंतर महाविद्यालय बेस्ट फिजिक एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में नाथद्वारा इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने पदक जीते हैं।
संस्था के प्रबन्ध निदेशक दीपेश पारीख ने बताया कि बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रियांषु वैष्णव ने रजत पदक व बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र सहज व्यास ने कांस्य पदक हासिल किया हैं। प्राचार्या डॉ. रंजना शर्मा व खेल प्रभारी बृजराज सिंह राणावत ने बताया कि कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही खेल गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जा रहा हैं। इससे कॉलेज छात्रों को खेल क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा हैं।

